दिल्ली में तिरुपति बालाजी
#tirupatibalaji सुना तो था दिल्ली में भी है तिरुपति बालाजी मंदिर, पर दर्शन कुछ दिन पहले ही किये। कहते हैं आंध्रप्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थापित भगवान विष्णु को समर्पित मूल मंदिर चमत्करिक आश्चयों से भरा है! स्वयं भगवान बालाजी की प्रतिमा भी अनूठी और रहस्मयी है... पर जो दूर दक्षिण नहीं जा सकते, उनके लिए दिल्ली में दर्शन की व्यवस्था है... मंदिर का आकार छोटा अवश्य है पर शिल्प वही है। भगवान बालाजी भी वैसे ही दिखते हैं... पुजारी, पूजा,अनुष्ठान, उत्सव, अभिषेक दर्शन सब परंपराएं मूल मंदिर के अनुरूप है! यहाँ तक कि प्रसादम का लड्डू भी तिरुपति से ही आता है और सप्ताहांत में भक्तों को वितरित किया जाता है....